गुजरात में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस के गांधीधाम से उम्मीदवार भरत सोलंकी ने काउंटिंग स्टेशन में भी आत्महत्या करने की कोशिश की. भरत सोलंकी ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गले में भगवा फंदा बांधते हुए सुसाइड करने की कोशिश की.
गांधीधाम से कांग्रेस प्रत्याशी भरत सोलंकी ने आरोप लगाया है कि EVM ठीक से सील नहीं थीं. इतना ही नहीं कुछ ईवीएम में सिग्नेचर भी नहीं थे. भरत सोलंकी ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया. इतना ही नहीं वे काउंटिंग रूम में धरने पर भी बैठ गए. इसके बाद उन्होंने आरोपों पर कोई कार्रवाई न होने पर सुसाइड करने की कोशिश की.

More Stories
16 जून से स्कूलों में बजेगी नई शुरुआत की घंटी! हर ब्लॉक में खुलेंगे नए स्वामी विवेकानंद स्कूल, शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य
25 साल बाद ‘लगान’ की गौरी को देखकर भावुक हुए फैंस! ग्रेसी सिंह का वीडियो हुआ वायरल
वैश्विक संकट के बीच भारत को बचा रही घरेलू मांग! निर्मला सीतारमण ने बताईं अर्थव्यवस्था की बड़ी चुनौतियां