गौरेला पेंड्रा मरवाही, देश की सरहद पर चौबीस घंटे सेवाएं दे रहे भारतीय सैनिकों के सम्मान में भारत स्काउट गाइड की छात्राओं की ओर से ‘एक राखी सैनिक भाइयों के नाम‘ भेजा गया है।
भारत स्काउट एण्ड गाइड के सौजन्य से राखियों से भरे कार्टून को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अपनी शुभकामनाओं के साथ सैनिकों को रक्षा सूत्र के नाम से भेजा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड अर्चना सामुएल, जिला खेल अधिकारी सीमा डेविड एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
दो बच्चों ने दिया ईमानदारी का परिचय..
कलेक्टर श्री लंगेह ने अग्निवीरों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
बलौदाबाजार में EOW-ACB की बड़ी रेड! शराब ठेकेदार अहिंदर के ठिकाने पर छापा, दस्तावेजों की गहन जांच से मचा हड़कंप