June 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

दो बच्चों ने दिया ईमानदारी का परिचय..

सड़क पर मिले पर्स को थाने सुपुर्द किया..

कु. साक्षी त्रिपाठी पिता श्री करुणाकांत त्रिपाठी आयु 16 वर्ष एवं आयुष देवांगन पिता नरोत्तम देवांगन आयु 15 वर्ष, दोनों बच्चे थाना आ कर सड़क में मिला पर्स पुलिस के सुपुर्द किया.

दिनांक 19 जून को बच्चों को बीच सड़क पर्स मिला था जिसमें 36 सौ रुपए नगदी एवं पंकज कुमार नायक निवासी बडेटेमरी के नाम के आधार एवं बैंक संबंधी कार्ड थे, जिसे पता कर थाना बुलाया गया एवं संपत्ति वापस किया गया।

इस सराहनीय कार्य पर थाना प्रभारी श्री नीलेश सिंह ठाकुर ने दोनों बच्चों को सम्मानित किया.

बच्चों की इस सराहनीय ईमानदारी और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने पर थाना प्रभारी नीलेश सिंह ठाकुर ने दोनों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस नेक कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।