गुणवता के संदेह पर लिया गया नमूना
बलौदाबाजार :
दिनांक 21/07/2025 को राज्य शासन, नियंत्रक के निर्देशानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में जिला बलौदाबाजार के भाटापारा में स्थित कॉस्मेटिक उत्पाद के मानक एवं गुणवत्ता की जांच हेतु 1. प्रकाश जनरल स्टोर्स 02. वंश मार्केटिंग 03. सुहागन फैंसी स्टोर्स 04. मदीना बैंगल्स में औचक छापेमारी कर कास्मेटिक सामग्रियों से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई एवं कॉस्मेटिक उत्पाद के गुणवत्ता जांच हेतु चार कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का नमूना संकलन किया गया ।
जाँच के दौरान लिए गए नमूनों में टूथपेस्ट, हेयर रिमूवल क्रीम, हेयर डाई, बीलीचिंग क्रीम जैसे कॉस्मेटिक उत्पाद शामिल है।
जांच के दौरान अन्य कॉस्मेटिक उत्पाद की क्रय अभिलेखों की जांच की गई एवं निर्माता कंपनी से संबंधित रिकॉर्ड की भी आगे जांच की जाएगी।
इस जांच कार्यवाही के दौरान किशोर ठाकुर औषधि निरीक्षक , प्रियंका ध्रुव औषधि निरीक्षक, अमृत कोशले नमूना सहायक उपस्थित थे ।

More Stories
अब ₹10 में खाइए रिलायंस की आइसक्रीम! अंबानी की कंपनी ने लॉन्च किया नया ब्रांड, जानिए कहां मिलेगी
लाल ट्रॉली में लाश, 2000 KM का सफर और मणिपुर में गिरफ्तारी, दंपति का खौफनाक प्लान ऐसे हुआ फेल
इंदौर में तीन तलाक के लिए पत्नी से मारपीट, शौहर ने बनाया दबाव; FIR दर्ज