छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की पहाड़ी का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लड़के पहाड़ी की चोटी पर चढ़कर हंसी मजाक करते दिखाई देते हैं। लड़के सेल्फी और वीडियो लेने के चक्कर में अपनी-अपनी जान जोखिम में डालकर पहाड़ी पर चढ़े होते हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स उन्हें उस खौफनाक चोटी से उतरने की लगातार हिदायतें देता है, लेकिन सभी लड़के उसकी बात को नजरअंदाज करते रहते हैं।
ये मामला दंतेवाड़ा की बैलाडिला पहाड़ियों पर स्थित ढोलकल गणेश मंदिर का है। वीडियो में पहाड़ी की चोटी पर छह से सात लड़के खड़े दिखाई देते हैं। कोई हाथ फैलाकर फोटो खिचाता है तो कोई एक दूसरे का हाथ पकड़कर। सकरी सी चोटी के चारो तरफ दिखाई पड़ता है खौफनाक नजारा।
लड़के जिस चोटी पर चढ़े थे, उसकी ऊंचाई करीब 3000 फीट बताई जा रही है। लड़कों की वीडियो बना रहा शख्स कहता है कि आजा भइया आजा यार, मुझे डर लगता है। मुझे डर लग रहा है ये सब देखकर। इस पर चोटी पर खड़ा एक लड़का हाथ हिलाते हुए कहता है कि मुझे नहीं लगता है।
इस पर दूसरा लड़का मजाक उड़ाते हुए कहता है कि 12 फीट से ज्यादा गहरा नहीं है। जबकि जानकारी के मुताबिक इसकी ऊंचाई करीब 3000 फीट से ज्यादा है। इस पर वीडियो बना रहा शख्स कहता है कि ऊपर जाने का बहुत अच्छा रास्ता है। वह लगातार कहता हुआ पाया जाता है कि आजा भैया आजा, फोटो हो गया है। पहाड़ी की चोटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

More Stories
अब ₹10 में खाइए रिलायंस की आइसक्रीम! अंबानी की कंपनी ने लॉन्च किया नया ब्रांड, जानिए कहां मिलेगी
लाल ट्रॉली में लाश, 2000 KM का सफर और मणिपुर में गिरफ्तारी, दंपति का खौफनाक प्लान ऐसे हुआ फेल
इंदौर में तीन तलाक के लिए पत्नी से मारपीट, शौहर ने बनाया दबाव; FIR दर्ज