रायपुर। मेडिकल दवाईयां 90 प्रतिशत परिवारों की आवश्यकता बन चुकी है। अन्य कई भांती अब मेडिकल सेवाएं भी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध होने लगी हैं विशेषकर मेडिकल उपकरण और दवाईयां। मैट्रो शहरों की तर्ज पर अब छोटे शहरों में भी ऑनलाइन दवाई और उपकरण मंगाए जा रहें हैं। ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा और दवाओं की उपलब्धता काफी सरल और उपयोगी विकल्प हैं।
हेल्थपोटली देश की ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा की एक प्रमुख और भरोसेमंद मेडिकल वेबसाइट है, जो उपभोक्ताओं को उनकी स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऑन-डिमांड, घर पर ही विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। हेल्थ पोटली ने छत्तीसगढ में रायपुर समेत 12 से अधिक शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है।
यह एक गतिशील ऑनलाइन फ़ार्मेसी प्लेटफार्म हैं जो दवाओं, स्वास्थ्य उत्पादों और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक रेंज पेश करती है। हेल्थ पोटली ना केवल दवाओं की वास्तविकता की गारंटी देता है बल्कि प्रशिक्षित फार्मासिस्ट से कॉल पर दवा समझने का कार्य भी करता है जिससे पुराने रिटेल फॉर्मेसी मॉडल की तरह ग्राहक से व्यक्तिगत जुड़ाव हो सके। स्थानीय स्टॉक आधारित सेम डे डिलीवरी प्रदान करने के अलावा कंपनी ग्राहकों को फ्री होम डिलीवरी की सुविधा, साथ ही साथ आसान रिटर्न पॉलिसी और डिलीवरी के समय भुगतान की सुविधा भी हैं।
हेल्थपोटली पर बेचे जाने वाले सभी उत्पाद सीधे अधिकृत आपूर्तिकर्ताओं और निर्माताओं से प्राप्त किए जाते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उपभोक्ताओं को प्रामाणिक और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त हों। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को कम खर्चे में उनकी सभी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद मंच प्रदान करना हैं। लोगों के लिए यह पहल दवाओं की खरीद को किफायती और सुविधाजनक बना रही हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य, जंगल सफारी पर रोक
बस्तर में 17 जोड़े बने जीवनसाथी, आत्मसमर्पण कर चुके 2 पूर्व नक्सली दंपतियों ने भी रचाई शादी
दंतेवाड़ा बनेगा जैविक खेती का मॉडल जिला! किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का बड़ा अभियान शुरू