September 2, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़: नेशनल पार्क एरिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

बीजापुर. बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र नेशनल पार्क एरिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. घने जंगल में देर रात से यह मुठभेड़ चल रही है. दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है. फिलहाल मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए नेशनल पार्क एरिया की ओर निकली थी. इसी दौरान नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. देर रात से घने जंगल में गोलीबारी जारी है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.