Fertility centre के नाम पर सभी प्रकार की बीमारियों का हो रहा इलाज
सरायपाली :
डॉक्टर कों धरती का भगवान कहा जाता है, ज़ब कोई व्यक्ति बीमार होता है तो डॉक्टर कों अपनी समस्या बताता है, ताकि उसकी बीमारी का इलाज हो सके, लेकिन डॉक्टर ही गलत इलाज करें तो मरीज बेचारा कहा जाए??
जिले के सरायपाली में एक डॉक्टर की बड़ी लापरवाही का शिकार एक महिला हो गई. डॉक्टर के गलत इलाज के कारण महिला की हालत पहले से और नाजुक हो गई है.

मातृ केयर हॉस्पिटल में छिंदपाली निवासी प्रशांत साहू अपनी पत्नी का पाइल्स बीमारी का इलाज कराने पहुचे थे. पीड़ित ने आरोप लगाया है की डॉक्टर शिवांशीश बेहरा ने गलत तरीके से मलद्वार का ऑपरेशन किया. गलत तरीके से काटा फ़िटा गया. जिससे महिला की हालत और नाजुक हो गई और अब चलने फिरने एवं बैठने में भी महिला कों काफी दिक्क़त होने लगी है.
उसके बाद पीड़ित परिवार ने रायपुर में इलाज कराया जहाँ के डॉक्टर ने बताया की गलत तरीके से पाइल्स बीमारी का इलाज किया गया है जिससे मलद्वार को काटा गया है जिस वजह से महिला की हालत नाजुक हो गई है.
इसके बाद पीड़ित परिवार ने
एसडीएम, कलेक्टर, सहित महिला आयोग में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था लेकिन आज तक महिला को इन्साफ नहीं मिल पाया है.
आज तक न ही डॉक्टर के ऊपर कोई कार्रवाई हुई और न ही हॉस्पिटल प्रबंधन के ऊपर कोई कार्रवाई हुई है.
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा की CMHO से चर्चा करूंगा उसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.
ज्ञात हो कि मातृ कैयर अस्पताल में सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज होता है जबकि बोर्ड में fertility center लिखा हुआ है जबकि इसकी permission ही नहीं है.
मिली जानकारी अनुसार इस अस्पताल में नर्सिंग होम act का खुला उल्लंघन किया जा रहा है.

More Stories
अब ₹10 में खाइए रिलायंस की आइसक्रीम! अंबानी की कंपनी ने लॉन्च किया नया ब्रांड, जानिए कहां मिलेगी
लाल ट्रॉली में लाश, 2000 KM का सफर और मणिपुर में गिरफ्तारी, दंपति का खौफनाक प्लान ऐसे हुआ फेल
इंदौर में तीन तलाक के लिए पत्नी से मारपीट, शौहर ने बनाया दबाव; FIR दर्ज