बिलासपुर। भारतमाला परियोजना में अनियमितताओं का सिलसिला जारी है. अबकी बार बिलासपुर जिले में परियोजना में मिली अनियमितता पर तत्कालीन तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ तोरवा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार, भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए (बिलासपुर-उरगा) मुख्य मार्ग तहसील बिलासपुर के अंतर्गत ग्राम ढेंका में भू-अर्जन की कार्रवाई में अनियमितता की शिकायत हुई थी. मुआवजा राशि वितरण में अनियमितता की जिला स्तरीय समिति की जांच में पुष्टि हुई.
एसडीएम के निर्देश पर वर्तमान तहसीलदार राहुल शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन तहसीलदार डीके उईके और पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा के खिलाफ धारा 34, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

More Stories
स्कूल के अंदर महुआ शराब पीते दिखे सहायक शिक्षक, वीडियो वायरल होते ही BEO ने जारी किया शो कॉज नोटिस
रायपुर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, 101 किलो दूध से अभिषेक और दही हांडी में दिखेगा गोविंदाओं का दम
नाले में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस