नारायणपुर : बस्तर के अबूझमाड़ जंगलों में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। कोहकामेटा थाना क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से इंसास राइफल सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई है।
यह मुठभेड़ माड़ डिविजन के सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ चलाई जा रही है। ऑपरेशन में डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ की संयुक्त टीम हिस्सा ले रही है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

More Stories
स्कूल के अंदर महुआ शराब पीते दिखे सहायक शिक्षक, वीडियो वायरल होते ही BEO ने जारी किया शो कॉज नोटिस
रायपुर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, 101 किलो दूध से अभिषेक और दही हांडी में दिखेगा गोविंदाओं का दम
नाले में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस