June 15, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

RJ महवाश ने प्राइज टैग लगी ड्रेस वाली वीडियो पर किया तीखा रिएक्शन, कसम से नफरत की…

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल  की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया था. इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. जिसमें वो येलो कलर की फ्लोरल शार्ट ड्रेस के पीछे लगे प्राइस टैग को हटाना भूल गईं थी. जिसके कारण उन्हें लोग ट्रोल कर रहे थे. वहीं, अब आरजे महवश (RJ Mahvash) ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दे दिया है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

बता दें कि आरजे महवश (RJ Mahvash) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में महवश उस वायरल पोस्ट को देख रही हैं, जिसमें उनकी ड्रेस पर प्राइज टैग लगा है. इसके तुरंत बाद वो गुस्से में वह नजर आ रही हैं और फिर अपना ड्रेस उठाकर उसका प्राइज टैग तोड़ती हैं और उस ड्रेस को डस्टबिन में डाल देती हैं. वहीं, इस वीडियो के बैकग्राउंड में कंगना रनौत की फिल्म ‘ क्वीन’ का डायलॉग- ‘मेरा तो इतना लाइफ खराब हो गया…’ सुनाई दे रहा है.