September 2, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

येलो अलर्ट जारी: 27 जिलों में भारी बारिश की संभावना, प्रशासन अलर्ट पर

रायपुर। 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुगग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोररया, बलरामपुर, में हल्की बारिश की संभावना है।

आपको बता दें कि राजधानी रायपुर समेत आस-पैसा के इलाकों में गुरूवार तड़के बारिश हुई है। सुबह-सुबह हुई बारिश के चलते मौसम में ठंडक बनी हुई है। बारिश के बाद रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में बदल छाए हुए हैं।