June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए डा मोहम्मद इरफ़ान शेख

राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी शाह के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया

राजधानी – रायपुर // वरुण गौरी :

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल
जो कि एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था है जिसने पिछले 2 दशकों से भारत देश में मानव सेवा के क्षेत्र में अपनी निरंतर कार्य सेवा करती आ रही है.

अध्यक्ष इरफ़ान शेख पिछले 1 दशक से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं, बड़ी बड़ी संस्थान में अपनी सेवा दे चुके हैं साथ ही अपनी मीडिया हाउस में राष्ट्र स्तर पर सैकड़ों पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ चुके हैं.

इरफान शेख ने अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति होने पर एक बड़ी उपलब्धि बताया है.

उल्लेखनीय है कि श्री शेख लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं साथ ही अपनी सेवा देते आ रहे हैं. कोरोना काल में भी उन्होंने निस्वार्थ 02 अस्पताल का संचालन कर सैकड़ों मरीजों की जनसेवा कर लोगों की जान बचाई , जिसके लिए उन्हें पत्रकार संगठनों द्वारा 2021, 022 मे सम्मानित भी किया जा चुका है.

भ्रष्टाचारियों तस्करों पर लगाम लगाने प्रशासन के साथ मिलकर कई बड़ी कार्यवाही को अंजाम दे चुके है.

आपको बता दें कि इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल को संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद में विशेष स्थान प्राप्त है.

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डॉ मोहम्मद इरफान शेख को उनके माता पिता के साथ साथ शुभचिंतको दोस्तों ने उज्जवल भविष्य के लिए बधाई शुभकामनाएं दीं है.