कवर्धा। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश खाट पर मृत अवस्था में मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया गया है। वहीं मौके पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची हुई है।
यह मामला पोड़ी चौकी क्षेत्र के प्रभाटोला गांव का है। बताया जा रहा है कि अगम दास कुर्रे की हत्या जमीन से संबंधित किसी पुराने विवाद के चलते की गई है। इस मामले में पुलिस ने 3 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

More Stories
अब ₹10 में खाइए रिलायंस की आइसक्रीम! अंबानी की कंपनी ने लॉन्च किया नया ब्रांड, जानिए कहां मिलेगी
लाल ट्रॉली में लाश, 2000 KM का सफर और मणिपुर में गिरफ्तारी, दंपति का खौफनाक प्लान ऐसे हुआ फेल
इंदौर में तीन तलाक के लिए पत्नी से मारपीट, शौहर ने बनाया दबाव; FIR दर्ज