इंफाल, सुरक्षा बलों ने पिछले 48 घंटों के दौरान अभियान के दौरान मणिपुर के टेंग्नौपाल जिले के टेंग्नौपाल पुलिस थाना अंतर्गत भारत-म्यांमार सीमा से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सोमवार को कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान इंफाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिलों में सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया है, जिसमें टेंग्नौपाल पुलिस थाना अंतर्गत भारत-म्यांमार सीमा के स्तंभ संख्या 87 से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है
पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के पट्सोई पुलिस थाना अंतर्गत खुंबोंग लौबुक लांबी तेरा माखोंग रोड से सड़क किनारे से एक-एक स्थानीय कार्बाइन मशीन गन और एक मैगजीन, डबल बैरल गन, सिंगल बैरल गन, .32 पिस्तौल और एक मैगजीन, दो 7.62 एलएमजी मैगजीन, गोला-बारूद, कपड़े बरामद किये गये हैं।
एक अन्य ऑपरेशन में चुराचांदपुर जिले के चुराचांदपुर पुलिस थाने के अंतर्गत खुआंगमुन से एक .303 राइफल, एक खाली मैगजीन, चार सिंगल बैरल गन, तीन लंबी दूरी के मोर्टार, दो आईईडी (03 किग्रा और 01 किग्रा), दो पोम्पी बम शेल, गोला-बारूद और संचार उपकरण भी बरामद किये हैं।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल