भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। आज यात्रा उज्जैन के पास के गांव जहानरा से सुबह शुरू हो चुकी है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा आज आगर जिले में प्रवेश करेगी। गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन में एक दिन के विश्राम के बाद फिर से शुरू हुई थी। यात्रा के प्रवेश स्थल आगर सीमा सातमोरी पर स्वागत की तैयारी चल रही है। यहां कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा के आगमन का इंतजार कर रहे हैं।
स्वरा भास्कर अक्सर अपने ट्विटर के जरिए पूरे देश से बातें करती हैं। वो लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और खुलकर बोलती हैं। स्वरा हर फील्ड से जानकारी रखती हैं और वो मुद्दों में अपनी राय भी रखती हैं। हाल ही में स्वरा ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। एक्ट्रेस पूजा भट्ट और अमोल पालेकर जैसे साथी कलाकार, जो राजनीतिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए इस महीने की शुरुआत में देश भर में कांग्रेस नेता के वॉकथॉन में उनके साथ चले थे। अब स्वरा ने भी ऐसा ही किया है लेकिन वो राहुल गांधी को लाल गुलाब देने के लिए ट्रोल हो गई हैं।

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं