बलौदाबाजार/ दी बीबीसी लाइव/ सैय्यद इमरान अली
खग ही जाने खग की भाषा! की तर्ज पर किसानों की दर्द, किसानों की परेशानी एवम किसानों की समस्या को वही समझ सकता है जो खेती किसानी कार्य से जुड़े हुए हो जो किसान हो। किसानों की परेशानीयो को करीब से महसूस करते हुए तत्काल उस पर अमल करते हुए समाधान करते है वही तो किसान है l
मैं बात कर रहा हूं छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का l जिन्हे एक किसान पुत्र होने का गौरव पूरे देश में प्राप्त है जो कि किसानों की समस्याओं को त्वरित निराकरण करने वाले , किसानों की मसीहा के रूप में छत्तीसगढ़ की किसानों को आर्थिक रूप से सुदृण एवम संपन्न बनाने में लगे हुए हैं जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं कि विगत दिनों मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को मैने एक आवेदन सौंपकर निवेदन किया कि ग्राम पंचायत लटूवा में स्थित टार बांध का निर्माण हो जाता तो यहां के आसपास गांव के किसान दोफसली फसल लेकर आर्थिक रूप से संपन्न एवम समृद्ध होकर आत्मनिर्भर होंगे l किसानों बात सुनते ही तत्काल स्वीकृति प्रदान करने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महामंत्री एवम किसान नेता के के वर्मा ने कही l
किसान नेता के के वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की अपने पत्र के माध्यम से अवगत कराया की टार बांध 10 /12 गांवो से घिरा हुआ है जिसके बनने से इन गांवों के किसान दोफसली उपज ले सकेंगे l साथ ही यह बांध सोनबरसा जंगल से लगा होने की वजह से जंगली जानवरों को पीने की पानी भी मिल जायेगा l चूंकि वर्तमान में पानी की वजह से जंगली जानवर खेत में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं वह रुक जाएगा l साथ ही जंगली जानवर भी सुरक्षित रहेगा।
श्री वर्मा ने बताया कि आज कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा जगह निरक्षण किया गया l इसके लिए मुख्यमंत्री के साथ कृषि विभाग के अधिकारी भी त्वरित कार्रवाई के लिए बधाई के पात्र हैं हृदय से आभार l

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र