रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज अप्रिय स्थिति निर्मित हो गयी। आरक्षण के मुद्दे पर सदन में सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के सदस्य के बीच हाथापाई की नौबत निर्मित हो गयी।
सूत्रों के मुताबिक मंत्री शिव कुमार डहरिया और भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के बीच टकराव की स्थित बन गयी, मामला हाथापाई तक भी जा पहुंचा। इसी दौरान वरिष्ठ विधायकों ने बीच बचाव किया।
इस अप्रिय स्थिति ने हर किसी को दंग कर दिया, क्योंकि आज तक ऐसी स्थिति छत्तीसगढ़ विधानसभा में नहीं निर्मित नहीं हुई है। टकराव की स्थिति को देख विधानसभा अध्यक्ष ने 10 मिनट के लिए कार्रवाई स्थगित कर दी है।

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं