साउथ एक्ट्रेस Samantha Ruth Prabhu लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं. वह अपने इलाज के लिए देश छोड़ विदेश की ओर रुख कर रही हैं. एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अक्टूबर में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह मायोसाइटिस नाम की बीमारी से लड़ रही हैं. Samantha Ruth Prabhu ने अपनी बीमारी की जानकारी देते हुए जो तस्वीर शेयर की थी वो हॉस्पिटल की थी. सामंथा ने बताया था कि हाल ही में उन्हें ऑटोइम्यून डिजीज मायोसाइटिस का पता लगा है, जिसे ठीक होने में थोड़ा वक्त लग सकता है. अब एक्ट्रेस ने अपने इलाज के लिए साउथ कोरिया का रुख किया है.
एक्ट्रेस Samantha Ruth Prabhu को उम्मीद है कि वहां पर उनका इस बीमारी को लेकर बेहतर इलाज होगा. सूत्रों की माने तो वह अब एलोपैथिक इलाज ना करके आयुर्वैदिक थेरेपी से इस बीमारी से लड़ना चाहती है और उन्हें उम्मीद है कि साउथ कोरिया में इसका सही इलाज हो पाएगा.

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं