नई दिल्ली. इंग्लैंड क्रिकेट टीम 17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है। तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 1 दिसंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर शुरू हुआ। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुलाई की। पूरे मैच के दौरान ऐसा लग ही नहीं रहा था कि यह कोई टेस्ट मैच है, क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। हाल ऐसा था कि इंग्लैंड ने 75 ओवर में ही 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। इस मैच में जब इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्रॉले आउट हो चुके थे, तब जो रूट और ओली पोप क्रीज पर थे।
रूट और पोप जब बल्लेबाजी कर रहे थे, उस दौरान कैमरे में एक महिला क्रिकेट फैन का एक वीडियो कैद हो गया। यह पाकिस्तानी महिला क्रिकेट फैन रावलपिंडी स्टेडियम के पास छत पर साड़ी पहनकर डांस कर रही थी। इस वीडियो ने कमेंटेटर्स का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप भी इस महिला क्रिकेट फैन का वीडियो एक बार देखने के बाद बार-बार जरूर देखें।

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं