घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है!
धमतरी/दि बीबीसी लाइव/अरविंद साहू :
मिली जानकारी अनुसार लालबगीचा वार्ड धमतरी निवासी अरबाज खान उर्फ अल्लू 18 वर्ष ने 31 अगस्त को अल सुबह जेल के भीतर बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
ज्ञात हो की जेल के भीतर छेड़खानी मामले के कैदी ने फांसी लगाई है। मृतक को छेड़खानी के मामले में एक साल सजा हुई थी। मामले की जांच में पुलिस व जेल प्रशासन जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि अरबाज खान के ऊपर हथियार लहराने के मामले में जुर्म दर्ज हुआ था। नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में जुर्म दर्ज किया गया था। छेड़छाड़ के मामले में मृतक आरोपित को न्यायालय ने एक साल सश्रम सजा सुनाई थी। पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था।
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जेल अधीक्षक ने शव का परीक्षण कर पंच नामा तैयार किया। वहीं जिला अस्पताल के डॉ तेजस शाह ने शव का परीक्षण कर जांच किया। बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले अधिकारियों की टीम ने जेल में निरीक्षण किया था।
मृतक के भाई रुस्तम अली ने बताया कि मृतक अरबाज खान चार बार जेल जा चुका है। दो बार चोरी के मामले में, एक बार नाबालिक लड़की से छेड़खानी और एक बार चाकू के साथ पकड़ाने पर जेल गया था।
मृतक के भाई रुस्तम अली का आरोप है कि ढाई माह पहले जब वह मिला था तो जेल से छुड़ाने की बात कह रहा था। किसी भी शर्त में वह आत्महत्या नहीं कर सकता। आत्महत्या के लिए जेल प्रशासन द्वारा उकसाया गया होगा!
कैदी ने आत्महत्या किया —
एडीएम व जेल अधीक्षक ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि जेल के भीतर एक कैदी ने आत्महत्या कर लिया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। उन्होंने 30 अगस्त को जेल का निरीक्षण किया था, लेकिन उस बैरक का नहीं किया था। इस मामले की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि करेलीबड़ी चौकी अंतर्गत हत्या के प्रयास और एसटी एससी मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया था। सालभर से इन आरोपितों के डायरी पेश नहीं किए जाने से मानसिक रूप से परेशान दो बंदियों ने खिड़की पर अपना सिर पटककर घायल हो गए थे। जिससे दोनों बंदी खून से लथपथ हो गया। ऐसे में चारों बंदियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
इस घटना से न्यायालय में हड़कंप मच गया था।
बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर प्रशासन व जेल प्रशासन की टीम ने जेल में निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद रात में ही एक बंदी ने आत्महत्या कर लिया था!

More Stories
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारी होंगे शिफ्ट, GAD ने जारी किया आदेश
रायपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा! ट्रक से 19 लाख का माल बरामद, पश्चिम बंगाल के दो आरोपी गिरफ्तार
महानदी किनारे काशी जैसा अद्भुत नजारा! 108 दीपों से शुरू हुई गंगा आरती, 20 करोड़ में बदलेगा रुद्रेश्वर धाम