अंबिकापुर : शहर में पागल कुत्तों का आतंक एक बार फिर लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है। मंगलवार को शिवधारी कॉलोनी में एक पागल कुत्ते के हमले में 14 लोग घायल हो गए। अचानक हुए इन हमलों से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में कैद हो गए।
हमलों की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय निवासियों में भय बना हुआ है।
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। नगर निगम ने लोगों से सतर्क रहने और बच्चों को बाहर न निकालने की अपील की है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाई जाए और इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाए।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य, जंगल सफारी पर रोक
बस्तर में 17 जोड़े बने जीवनसाथी, आत्मसमर्पण कर चुके 2 पूर्व नक्सली दंपतियों ने भी रचाई शादी
दंतेवाड़ा बनेगा जैविक खेती का मॉडल जिला! किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का बड़ा अभियान शुरू