बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज जवानों की टीम बीजापुर के जंगल में तलाश में निकली थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है एवं कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है।
बताया जा रहा है कि मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले हैं। फिलहाल सुरक्षाबल की सर्चिंग जारी है। गृह मंत्री अमित शाह ने ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ बनाने के लिए मार्च 2026 तक लक्ष्य तय किया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य, जंगल सफारी पर रोक
बस्तर में 17 जोड़े बने जीवनसाथी, आत्मसमर्पण कर चुके 2 पूर्व नक्सली दंपतियों ने भी रचाई शादी
दंतेवाड़ा बनेगा जैविक खेती का मॉडल जिला! किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का बड़ा अभियान शुरू