June 23, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

बंद कमरे में मिली अधेड़ की लाश, पुलिस जांच में जुटी

भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई है। कुम्हारी पुलिस ने बताया कि घटना ग्राम रामपुर चोरहा गांव की है। जहां भागीरथी मार्कण्डेय (55)की लाश उसके घर से बरामद हुई। मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार हुए हैं। जिस घर में यह वारदात हुई, वह भागीरथी का ही है।

घर के अगल-बगल उसके परिवार के अन्य सदस्य निवास करते हैं। परिजनों ने बताया कि खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने गया था। काफी देर तक बाहर न आने पर परिवार ने कमरे में देखा तो भागीरथी रक्तरंजित हालत में पड़ा था।

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए भेजा है। घटना के संबंध में पुलिस तफ्तीश जारी है। मृतक के परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।