तरबूज खाने से बढ़ सकता है मोटापा
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं या अपनी वेट लॉस जर्नी में हैं, तो तरबूज का ज्यादा सेवन करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। दरअसल तरबूज में नेचुरल शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है, जिस वजह से ये वेट गेन को ट्रिगर कर सकता है। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा होने के चांस तब ज्यादा होते हैं, जब रात को डाइजेशन स्लो होने के बाद तरबूज का सेवन किया जाता है।

जिन्हें हो गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या
जिन लोगों को गठिया या जोड़ों के दर्द जैसी समस्या बनी रहती है, उन्हें भी तरबूज का सेवन लिमिट में ही करना चाहिए। दरअसल तरबूज की तासीर काफी ज्यादा ठंडी होती है, जिस वजह से ये जोड़ों के दर्द और सूजन, दोनों को बढ़ा सकता है।

अस्थमा के रोगी भी बरतें सावधानी
अस्थमा के मरीजों को भी ज्यादा तरबूज खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। दरअसल तरबूज में 90 प्रतिशत तक सिर्फ पानी होता है और इसकी तासीर भी काफी ठंडी होती है। अस्थमा के मरीजों को अमूमन ठंडी चीजों से दूर रहने की सलाह दी जाती है, जिस वजह से तरबूज खाना भी उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसके अलावा तरबूज में एमिनो एसिड भी मौजूद होता है, जो अस्थमा रोगियों की परेशानी बढ़ा सकता है।

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच