महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम सेनकपाट तहसील महासमुंद स्थित महानदी में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर खनिज जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेन मशीन को मौके से जब्त किया। साथ ही नदी के किनारे बनाए गए अवैध रैंप रास्ते को भी ध्वस्त कर दिया गया, जिससे भविष्य में इस मार्ग से रेत की अवैध ढुलाई रोकी जा सके। जब्त की गई मशीन लावारिस हालत में पाई गई, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए थाना तुमगांव की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह, सहायक खनिज अधिकारी देवेंद्र साहू, एवं पुलिस विभाग से सिपाही प्रशांत कालू, मनीष डीडी और मनोज निर्मलकर सक्रिय रूप से शामिल रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य, जंगल सफारी पर रोक
बस्तर में 17 जोड़े बने जीवनसाथी, आत्मसमर्पण कर चुके 2 पूर्व नक्सली दंपतियों ने भी रचाई शादी
दंतेवाड़ा बनेगा जैविक खेती का मॉडल जिला! किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का बड़ा अभियान शुरू