नीलेश भानपुरिया,झाबुआ। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला झाबुआ जिले से सामने आया है, जहां अंतरवेलीया पुलिस चौकी प्रभारी (ASI) राजेंद्र शर्मा को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक अंतरवेलीया पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने ग्राम खुटाया के रमेश मुनिया से गांजे के पौधे की एनडीपीएस एक्ट में सह अभियुक्त नहीं बनाने के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी थी. जिसकी शिकायत रमेश मुनिया ने इंदौर लोकायुक्त पुलिस से की थी.
आज सुबह लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए अंतरवेलिया पहुंचकर ASI राजेश शर्मा को रंगे हाथों 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. फिलहाल लोकायुक्त की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन