धरमजयगढ़/दी बीबीसी लाइव/असलम खान :
प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के सदस्यो ने आज स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक आवश्यक बैठक आहूत की जिसमे वन विभाग के अधिकारी के रवैए को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया है।आपको बता दे की धरमजयगढ़ वन मंडल के अधिकारी अभिषेक जोगावत की धरमजयगढ़ पदस्थापन के बाद से लगातार हाथियो की मौत हो रही है और सभी मृत हाथियो की सड़ी गली लाश ही बरामद की गई है जिसे लेकर नगर के पत्रकारों को कवरेज से रोका जाना साथ ही घटना स्थल से वन मंडल अधिकारी द्वारा पत्रकारों को दूर रखे जाने को लेकर पत्रकारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
ऐसे में आज दोपहर बाद नगर के सभी पत्रकार पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में पहुंचे और वन विभाग को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया साथ ही उक्त विभाग द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति को प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में ना प्रकाशन करने का निर्णय लिया गया,बताते चले की विभाग द्वारा हाथियो की मौत पर प्रेस विज्ञपति जारी कर पीआरओ रायगढ़ में प्रकाशन हेतु सूचना दिया गया जबकि उनके द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कई सारी खामियो को छुपाते हुए प्रकाशन करवाया गया। ऐसे में स्थानीय पत्रकार विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति का प्रकाशन नही करने का फैसला किया गया है।।

More Stories
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं