जशपुर/ दि बीबीसी लाइव/क़ादिर रज़वी :
छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन रायपुर के प्रांतीय आहवान पर धरना स्थल मंगल भवन में चल रहे आंदोलन का आज नमवे दिवस भी लगातार जारी रहा। कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन कांसाबेल ने धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुख समृद्धि एवं कर्मचारियों के मांगो दो सूत्रीय मंगो के शीघ्र पूर्ति के लिए मनोकामना यज्ञ का सफल आयोजन किया एवं यज्ञ के पश्चात सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया।
जिसमे विशेष रूप से मावेल टोप्पो, फुलजेंसिया टोप्पो, रूबेन टोप्पो एवं और फेडरेशन के विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने विशेष प्रार्थना का गायन कर परम पिता परमेश्वर से जल्द से जल्द धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांग पूरी होने की मंगल कामना की। छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक ऊर्जावान वरिष्ठ कर्मचारी नेता श्री आर. डी.शर्मा ने, फेडरेशन के उपाध्यक्ष प्रेमशंकर यादव, प्रवक्ता प्रदीप कुमार नायक ने बताया की आंदोलन के इतिहास में कांसाबेल विकास खण्ड हमेशा अखण्ड रूप से सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है और कांसाबेल से ही विभिन्न आंदोलनों को शक्ति और ऊर्जा मिलती रही है । इस अखण्डता को बरकरार रखने की जिम्मेदारी आप सभी की है ।
लिपिक वर्ग संघ के कृष्ण कुमार जड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की ताकत से ही हम अपने अधिकार छत्तीसगढ़ शासन से केंद्र के समान एरियर सहित 34 % डी.ए. और मूलवेतन का 18 % एच.आर.ए. लेने में कामयाब हो पाएंगे । आज के आंदोलन का सफल संचालन श्री फेडरेशन के संयोजक श्री आर. डी. शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन सहायक शिक्षक संघ की आशा लकड़ा एवं वरिष्ठ करारोपन अधिकारी श्री मुनेश्वर बघेल ने की उक्त जानकारी उक्त जानकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी सह सचिव संघ के ऊर्जावान उपाध्यक्ष श्री नीरज गुप्ता ने दी।

More Stories
16 जून से स्कूलों में बजेगी नई शुरुआत की घंटी! हर ब्लॉक में खुलेंगे नए स्वामी विवेकानंद स्कूल, शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य
CM Helpline 1076 पर शिकायतों का सैलाब! सिर्फ 5 दिनों में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लगाई गुहार
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान