July 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अमेरिकी नागरिकता का नया रास्ता: ट्रंप की ‘गोल्ड कार्ड’ योजना में 5 मिलियन डॉलर का निवेश

Immigrants US Gold Card: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 25 फरवरी को एक नई “गोल्ड कार्ड” योजना की घोषणा की। यह अप्रवासियों को 5 मिलियन डॉलर (50 लाख रुपये) में बेची जाएगी और इसके माध्यम से अप्रवासियों को अमेरिकी नागरिकता लेने में आसानी होगी। सीधे शब्दों में कहे तो अमेरिकी नागरिकता के लिए सौदा करना। पैसे दीजिए और नागरिकता लीजिए। यह गोल्ड कार्ड, ग्रीन कार्ड का प्रीमियम वर्जन होगा और इससे न केवल ग्रीन कार्ड के खास अधिकार मिलेंगे बल्कि अमीर अप्रवासियों को अमेरिका में निवेश करने और नागरिकता प्राप्त करने का अवसर भी मिलेग। ये गोल्ड कार्ड अमेरिका के 35 साल पुराने निवेशक वीजा की जगह लेंगे।

इसका एलान करते हुए ओवल ऑफिस में ट्रंप ने कहा कि “हम एक गोल्ड कार्ड बेचने जा रहे हैं. आपके पास ग्रीन कार्ड है, यह गोल्ड कार्ड है। इसकी कीमत लगभग 5 मिलियन डॉलर होगी और इससे आपको ग्रीन कार्ड जैसे विशेष अधिकार मिलेंगे। ‘इस तरह नागरिकता लेने वाले लोग अमीर और सफल होंगे। वे बहुत सारा पैसा खर्च करेंगे और यहां टैक्स का भुगतान करेंगे। साथ ही वे लोगों को रोजगार भी देंगे। हमें लगता है कि यह योजना बेहद सफल होने वाली है।

कार्यक्रम की शुरुआत और कानूनी स्थिति

ट्रंप ने घोषणा की कि इस कार्यक्रम की शुरुआत अगले 2 सप्ताह में होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रशासन को कांग्रेस से किसी प्रकार की मंजूरी की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस योजना को कैसे लागू किया जाएगा।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

ट्रंप ने कहा कि गोल्ड कार्ड योजना के जरिए जुटाए गए धन का उपयोग अमेरिकी वित्तीय घाटे को कम करने के लिए किया जाएगा। वे अमेरिका में निवेश कर सकते हैं, और हम उस पैसे का उपयोग अपने घाटे को कम करने के लिए कर सकते हैं।

संभावित रूप से EB-5 कार्यक्रम का ऑप्शन
वाणिज्य सचिव लुटनिक ने सुझाव दिया कि नई ‘गोल्ड कार्ड’ योजना मौजूदा ईबी-5 (EB-5) कार्यक्रम की जगह ले सकती है, जो अप्रवासी निवेशकों को अमेरिकी व्यवसायों में निवेश करके ग्रीन कार्ड प्राप्त करने की अनुमति देता है। लुटनिक ने कहा कि ‘गोल्ड कार्ड’ के बदले मिलने वाले पैसे सीधे अमेरिकी सरकार को दी जाएगी, जो इसे आसान बनाएगा।