बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर के एक निजी स्कूल के गर्ल्स टॉयलेट में अचानक ब्लास्ट होने से 8वीं कक्षा की छात्रा बुरी तरह झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, सेंट विंसेंट पलोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज एक शरारती छात्र ने गर्ल्स टॉयलेट में केमिकल सोडियम डाल दिया था. जब 8वीं कक्षा की छात्रा ने वॉशरूम में पानी डाला तो रिकेशन होने से धमका हो गया. घटना में छात्रा बुरी तरह से झुलस गई. गर्ल्स टॉयलेट से बचाओ-बचाओ की आवाज आने पर स्टाफ पहुंचा.
छात्रा को गंभीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है. वहीं सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.

More Stories
NH – 53 पर चक्का जाम : सैकड़ों वाहनों का आवागमन हुआ ठप..
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य