शहडोल. मध्यप्रदेश में हैवानियत के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा ही मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी से सामने आया था, जहां एक पूर्व शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार के दौरान जहरीला पदार्थ खिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपित के घर पर बुलडोजर चलवा दिया।
जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी अन्तर्गत ग्राम खांडा के रहने वाले 29 वर्षीय शिवेन्द्र सिंह कंवर उर्फ गुड्डा सिंह कंवर नामक युवक पड़ोस में ही रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग का स्वांग रचकर दुरचार किया। इस बीच नाबालिग से छुटकारा पाने के लिए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 13 नवंबर को छात्रा को पड़ोस के खेत के पास लगी झाड़ियों में बुलाया। शिवेन्द्र प्लानिंग के तहत छात्रा को विश्वास में लेकर एक जहरीला फल खिला दिया। जहरीले फल खाने से छात्रा की मौत हो गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंक दिया।

More Stories
Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता या महंगा? 1 अगस्त को जानें 24 कैरेट गोल्ड और चांदी का ताजा भाव
रामायण ट्रेलर में छा गईं ये एक्ट्रेस! साई पल्लवी से ज्यादा हो रही चर्चा, जानिए कौन निभा रही सीता की बहन का किरदार
हर घर तिरंगा अभियान: यूपी में 5 करोड़ घरों पर लहराएगा तिरंगा, राशन दुकानों और स्कूलों से मिलेगा राष्ट्रीय ध्वज