राजनांदगांव. काम में लापरवाही बरतने पर दुर्ग संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने खैरागढ के बीईओ महेश भुआर्य को निलंबित कर दिया है. खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के मुख्यालय खैरागढ़ में शौचालय निर्माण नहीं होने व मध्यान भोजन बंद पाए जाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है.
संभागायुक्त महादेव ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा के प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया था, जहां पर शौचालय का निर्माण नहीं होना पाया गया. साथ ही विगत 1 माह से मध्यान भोजन का संचालन बंद होने से संभागायुक्त ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया है.

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक