हटा(दमोह). मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक बार फिर भाजपा के निशाने पर है। मामला कमलनाथ के बर्थडे केक से जुड़ा हुआ है। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने जन्मदिन के अवसर पर हनुमान जी के चित्र बना हुआ केक काटकर करोड़ो हिंदुओ की भावनाओं को आहत किया है।
आस्था के प्रतीक श्री राम मंदिर और श्री हनुमान जी के फोटो का दुरुपयोग केक में किया गया। जिसकी भाजपा युवा मोर्चा निंदा करता है। इस तरह हुए अपमान को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिसके चलते आज विरोध स्वरूप भाजपा युवा मोर्चा ने हटा नगर के चंडी जी मंदिर के सामने दमोह पन्ना स्टेट हाइवे पर बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने कमलनाथ का पुतला दहन किया।
वहीं हटा विधायक पीएल तंतुवाय ने विरोध जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जन भावनाओं को भड़काने का कार्य कर रही है। चाहे वह धर्म हो या फिर समाज। कमलनाथ ने हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। हम उनका विरोध करते हैं। इस प्रकार के तत्वों का हम विरोध करते रहेंगे।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र