भोपाल. मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री हो गई है। आज सुबह 7 बजे राहुल गांधी बुरहानपुर के बोदरली गांव पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पहले दिन राहुल गांधी करीब 25 किलोमीटर चलेंगे। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सिंह ने झंडावंदन किया। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को तिरंगा सौंपा।
भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश की एक अनोखी जोड़ी भी शामिल है। ग्वालियर के रहने वाले दंपती राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। पति-पत्नी खुद के खर्च पर यात्रा में शामिल हुए हैं।
दरअसल, ग्वालियर के राकेश पांडेय और सीमा पांडेय ग्वालियर में ही एक प्राइवेट कॉलेज का संचालन करते हैं। सवा तीन महीने पहले दंपति बेंगलुरु में रहने वाले अपने बच्चों से मिलने के लिए गए थे। इसी दौरान भारत जुड़ो यात्रा के कार्यक्रम घोषित हुआ और दोनों कन्याकुमारी पहुंचे और वहीं से यात्रा में जुड़ गए। अब तक पैदल भारत की यात्रा कर रहे हैं। दंपति खुद अपनी अटैची खींचते है। साथ ही खाने पीने से लेकर रात में ठहरने की व्यवस्था भी स्वयं करते हैं।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र