ग्लैमरस अलिजेह अग्निहोत्री अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं. अलिजेह अग्निहोत्री नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर सौमेंद्र पाधी की फिल्म में नजर आने वाली हैं. अब आप सोच रहे होंगे की ये Alizeh हैं कौन? तो आपको बताना चाहेंगे की यह बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की भांजी हैं. सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और जीजा अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलिजेह अग्नहोत्री हैं.
वैसे तो हर साल कई लोग फिल्म के जरिए इंडस्ट्री में डेब्यू करते हैं, लेकिन कोई स्टार के परिवार का अगर कोई किड स्टार डेब्यू कर रहा हो तो यह बहुत ही खास हो जाता है. यही कारण है की अलिजेह अग्निहोत्री के फिल्म में आने को लेकर भी कई चर्चा हो रही है
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सौमेंद्र पाधी के डायरेक्शन में बनने वाली अलिजेह अग्निहोत्री फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. ये फिल्म अगले साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. अब देखने वाली बात होगी कि अलिजेह अग्निहोत्री अपनी एक्टिंग से लोगों का कितना आकर्षित कर पाती हैं. बता दें कि डायरेक्टर ‘सौमेंद्र पाधी’ को उकी वेब सीरीज और फिल्म ‘बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन’ के लिए जाना जाता है
अलिजेह अग्निहोत्री ने भले ही फिल्मों में अभी नजर नहीं आई हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अलिजेह अग्निहोत्री अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अक्सर अपनी ग्लैमरस पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं. उनकी यहां पर अच्छी फैन फॉलोइंग है. अलिजेह अग्निहोत्री को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और 200 से ज्यादा पोस्ट शेयर कर चुकी हैं.

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र