फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया है. मंगलवार की देर रात अल जनाब स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-डी के मुकाबले में 2018 की चैम्पियन टीम फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से पराजित कर दिया. वहीं सऊदी अरब ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बड़ा उलटफेर करते हुए अर्जेंटीना को हरा दिया. यह सऊदी अरब की अर्जेंटीना के खिलाफ पहली जीत रही. इस यादगार जीत की खुशी में किंग सलमान ने बुधवार को छुट्टी की घोषणा की है. ये अवकाश, पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के सभी कर्मचारियों के साथ सभी छात्रों के लिए है.
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी शानदार रही और उसने खेल के नौवें मिनट में ही गोल कर दिया. कंगारू टीम के लिए यह गोल क्रेग गुडविन ने मैथ्यू लेकी के एक खूबसूरत क्रॉस पर किया. तीन मिनट बाद फ्रांस के लिए एक दुखद घटना घटी जब लेफ्ट-बैक लुकास हर्नांडेज का घुटना मुड़ गया, जिसके चलते उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर पिच से बाहर ले जाया गया. फ्रांस आखिकार 27वें मिनट में गोल करने में कामयाब रहा

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र