महानदी किनारे अवैध मलबा भंडारण को लेकर खनिज विभाग ने जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए निसदा में संचालित सभी पत्थर खदानों पर ताला जड़ दिया है और सभी खदान संचालकों को नोटिस जारी किया इनमें एक अवैध रुप से संचालित खदान को सील भी किया गया है. साथ ही विभाग ने पर्यावरण संरक्षण विभाग को पत्र व्यवहार के माध्यम से जानकरी दी है.
चूना पत्थर खदान के मलबे से पटा महानदी का किनारा
बता दें, निसदा में महानदी पर बैराज बना हुआ है, जिससे महासमुंद जिले और आरंग रायपुर जिले में जल आपूर्ति होती है. लेकिन पिछले 2 सालों से निसदा में लगभग 8 स्वीकृति पत्थर खदान संचालित हो रही है, बहुत सी खादन बंद पड़ी है जोकि बिना पर्यावरण विभाग के स्वीकृती के खदानों से निकले अपशिष्टों मलबा ओवरबड़न को महानदी के किनारे डंप कर रहे थे. रोजाना सैंकड़ो वाहन से यहां मलबा डंप किया जा रहा था, जिससे महानदी की चौड़ाई सिमट गई है.

More Stories
NH – 53 पर चक्का जाम : सैकड़ों वाहनों का आवागमन हुआ ठप..
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य