मीडिया के अनुसार, कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया था. दोनों देशों के बीच इस समय बन रहे तनावपूर्ण संबंधों के बाद ये फैसला लिया गया है. बांग्लादेश में बैन होने के बाद फिल्म के निर्माताओं को नुकसान झेलना पड़ सकता है.
बता दें कि बांग्लादेश में इस फिल्म को बैन करने का एक बड़ा कारण शेख मुजीबिर रहमान की हत्या है. शेख मुजीबिर रहमान को बांग्लादेश का जनक माना जाता था. पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाख नायर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं.
ये फिल्में भी हुई थी बांग्लादेश में रिलीज
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश में किसी फिल्म को रिलीज करने से रोक लगाया गया है. कुछ कारणों के कारण साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की ‘पुष्पा 2’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ को भी रिलीज से रोका गया था.

More Stories
NH – 53 पर चक्का जाम : सैकड़ों वाहनों का आवागमन हुआ ठप..
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य