April 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सर्दियों की 7 सुपरफूड सब्जियां: जो आपको रखेंगी हेल्दी और फिट

सर्दियों के मौसम में मिलने वाले फ्रेश 7 तरह की पत्ते वाली सब्जियां जरूर खाना चाहिए। सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है और कई तरह की बीमारियों से दूर रखती हैं।

7 हरे साग को जरूर खाएं

शरीर को हेल्दी रखना है तो सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में मिलने वाले ये 7 तरह के हरे पत्ते से बने साग को थाली में जरूर शामिल करना चाहिए। जो ना केवल आपके दिल की सेहत को सही रखते हैं बल्कि शरीर में खून की मात्रा बढ़ाते हैं और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। जानें कौन से हैं ये हरे पत्ते।

बथुआ का साग

बथुआ का साग शरीर में खून बढ़ाने में मदद करता है। इसमे आयरन और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। वहीं फाइबर डाइजेशन को ठीक रखने में मदद करता है।

सोया साग

सर्दियों में सोया के पत्ते मार्केट में बिल्कुल फ्रेश मिलते हैं। इन पत्तों को खाने से पेट में गैस की प्रॉब्लम दूर होती है। साथ ही ये पत्ते विटामिन ए, सी से भरपूर होते हैं। जिससे सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर विटामिन डी हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है। वेट लॉस के लिए हेल्दी डाइट चाहते हैं तो सोया के पत्ते खाएं। इसमे कैलोरी बेहद कम होती है और न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।

सरसों का साग

ठंड में सरसों का साग तो जरूर बनता होगा। सरसों के पत्ते विटामिन ए, के और आयरने से भरपूर होते हैं। साथ ही इसमे एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है। जो आंखों को मजबूती देता है। इसलिए खाने की थाली में सरसों के पत्ते जरूर होने चाहिए।

मेथी का साग

सर्दियों की डाइट में मेथी का पत्ता खाने की थाली में जरूर होना चाहिए। ये ना केवल डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है बल्कि हार्ट पेशेंट भी मेथी के पत्तों को जरूर खाएं। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर से लेकर डाइजेशन तक ठीक करने में मेथी के पत्ते मदद करते हैं।

हरी चौलाई के पत्ते

लाल चौलाई के फायदे तो बहुत हैं हरे रंग की मिलने वाली चौलाई के पत्ते भी फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में जिन लोगों को कब्ज की शिकायत हो जाती है उन्हें चौलाई जरूर खानी चाहिए। ये गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

पालक

पालक के फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं। कैल्शियम, आयरन के साथ ही पालक प्रोटीन का भी सोर्स है। पालक ओवरऑल हेल्थ को सही रखने के लिए खाने की थाली में जरूर होना चाहिए।

मूली के पत्ते

मूली से ज्यादा फायदेमंद इनके पत्ते होते हैं। इन पत्तों में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। साथ ही विटामिन ए, बी और सी की मात्रा भी होती है। जो शरीर को कई सारी बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है।