नई दिल्ली. पेरू के जॉर्ज चावेज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर उड़ान भरते वक्त LATAM एयरलाइंस का एक विमान दमकल की गाड़ी से टकरा गया। इस दर्दनाक हादसे में दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई। हालांकि इस हादसे के बीच राहत की बात यह है कि विमान में सवार 102 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स (पायलट समेत) सुरक्षित हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पेरू के जॉर्ज चावेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ। LATAM एयरलाइन्स का एक विमान 102 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों को लेकर उड़ान भरने के लिए रनवे पर दौड़ रहा था। इसी दौरान विमान के सामने एक ट्रक आ गया। टकराने के बाद ट्रक में आग लग गई और ट्रक में सवार दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, यह दुर्घटना तब हुई जब रनवे पर जेटलाइनर एक वाहन से टकरा गया। हवाई अड्डे ने घटना के बाद रनवे पर कुछ देर के लिए सभी फ्लाइट्स के टेक ऑफ रोक दिये। साथ ही घटना की जांच के आदेश जारी कर दिये गए हैं।
जॉर्ज चावेज हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी लीमा एयरपोर्ट पार्टनर्स ने कहा कि फिलहाल संचालन कुछ देर के लिए निलंबित कर दिया गया था। कंपनी ने कहा, “हमारी टीमें सभी यात्रियों को आवश्यक देखभाल प्रदान कर रही हैं, जो अच्छी स्थिति में हैं।” कंपनी ने दावा किया कि सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

More Stories
LPG Cylinder वालों के लिए बड़ा अलर्ट! PNG कनेक्शन होने पर आ सकता है नोटिस, सरकार ने शुरू की सख्ती
Scalp Itching in Summer: गर्मियों में सिर में बढ़ रही है खुजली? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार, जानिए राहत के आसान उपाय
Welcome to the Jungle Trailer: ‘2000 करोड़ की फेक फिल्म’ वाला दावा सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, अक्षय कुमार की टीम ने मचा दिया धमाल