भानुप्रतापपुर. सरकारी अस्पताल में एक महिला इलाज के लिए अस्पताल परिसर में X- RAY रूम के बाहर लेटी हुई रो रही थी. किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था. इस दौरान अस्पताल के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला से कारण जाना. महिला ने पेट में दर्द होने की जानकारी दी. स्टाफ नर्स ने दर्द तड़पती महिला को व्हीलचेयर पर बैठाया ही था कि नवजात गर्भ से बाहर गिर गया. नवजात के रोने की आवाज से आस-पास के लोगों का ध्यान भी उस ओर गया. जमीन पर गिरे नवजात को किसी तरह महिला कर्मी ने हाथ से उसे संभाला.
हालांकि इस घटना में जच्चा-बच्चा को कोई नुकसान नहीं हुआ. मौके पर तत्काल अस्पताल के BMO डॉक्टर अखिलेश ध्रुव और डॉक्टर प्रीति भी पहुंचे और तड़पती मां और रोते हुए नवजात को उसी हाल में अस्पताल में भर्ती किया गया.

More Stories
21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: 22 हजार क्विंटल चावल गायब, 40 हजार पन्नों का चालान कोर्ट में पेश
चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सही या गलत? जानिए क्या सच में सेहत को होता है नुकसान
आराध्या बच्चन केस में हाईकोर्ट का बड़ा सवाल: क्या बच्चन परिवार का सरनेम और साख भी ‘ट्रेडमार्क’ है?