बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के आवास पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है. उनके कई ठिकानों पर टीम ने दबिश दी है. गुरुवार की सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम पटना के पाटलिपुत्र स्थित गोसाई टोला में उनके आवास शिव शक्ति, आर ब्लॉक में सोन भवन स्थित उनके कार्यालय में छापेमारी करने पहुंची. इनकम टैक्स की टीम को छापेमारी में क्या कुछ मिला है, इसकी अभी सूचना नहीं मिल पाई है.
आयकर विभाग की टीम साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के अलग-अलग कार्यालय में भी छापेमारी कर रही है. गुरुवार की सुबह इनकम टैक्स की टीम सोन भवन स्थित कार्यालय भी गई. इसके बाद डाकबंगला चौराहा स्थित हीरा पन्ना दुकान के पास साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक और ऑफिस में छापेमारी की.

More Stories
21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: 22 हजार क्विंटल चावल गायब, 40 हजार पन्नों का चालान कोर्ट में पेश
चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सही या गलत? जानिए क्या सच में सेहत को होता है नुकसान
आराध्या बच्चन केस में हाईकोर्ट का बड़ा सवाल: क्या बच्चन परिवार का सरनेम और साख भी ‘ट्रेडमार्क’ है?