एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां कुछ बदमाशों ने 13 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया. उसको लहूलुहान कर फेंक गए. जहां वह तड़पती और कराहती रही. बिलखती रही.
ये पूरा मामला बिहार के समस्तीपुर का है. जहां हैवानों की हैवानियत यहीं नहीं रुकी, उन्होंने पीड़िता के गुप्तांग, स्तन और जीभ काट डाले, फिर उसे लहूलुहान हालत में एक बगीचे में फेंक दिया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है.
घटना 11 नवंबर 2022 की है, जब कुछ दरिंदे बच्ची को घर से उठा ले गए. इसके बाद सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बच्ची को बेहोशी की हालत में घर के पास बगीचे में छोड़ गए. काफी तलाश के बाद बच्ची बगीचे में खून से लथपथ पड़ी मिली.
इसके बाद आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया. बच्ची की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. वहीं स्थानीय ग्रामीण बच्ची के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं.
समस्तीपुर एसपी हृदय कांत ने कहा कि 13 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. चकमेहसी पुलिस को उसका बयान लेने के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. इस घटना के अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

More Stories
21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: 22 हजार क्विंटल चावल गायब, 40 हजार पन्नों का चालान कोर्ट में पेश
चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सही या गलत? जानिए क्या सच में सेहत को होता है नुकसान
आराध्या बच्चन केस में हाईकोर्ट का बड़ा सवाल: क्या बच्चन परिवार का सरनेम और साख भी ‘ट्रेडमार्क’ है?