गरियाबंद. देवभोग मैनपुर के 28 खरीदी केंद्रों का धान संग्रहण केंद्र नहीं भेजना पड़ेगा. अब मिलर्स इसे सीधे मंडी से उठाएंगे. कलेक्टर की पहल पर ऐसा पहली बार हुआ कि 15 दिन के भीतर ही धान का उठाव हो रहा है. 32 मिलर्स के लिए 94 फीसदी धान का डिलवरी आर्डर जारी हुआ, दो दिन में 44 फीसदी का उठाव भी हो गया.
धान खरीदी शुरू होने के एक दिन पहले समिति प्रभारी सुखत की समस्या का हल मिलने के बाद ही काम पर लौटने के लिए अड़े हुए थे, तब कलेक्टर प्रभात मलिक ने भरोसा दिलाया था और खरीदी के 15 दिन के भीतर उसका हल भी ढूढ़ निकाला. देवभोग और मैनपुर ब्लॉक में आने वाले 28 खरीदी केंद्रों से धान उठाव करने के लिए जिले के 32 मिलर्स के साथ टाइअप कर लिया. शुक्रवार को इसका आदेश तैयार होकर शनिवार तक जारी कर दिया गया. मार्कफेड के डीएमओ अमित चन्द्राकर ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के बाद 2 लाख 68 हजार क्विंटल का डिलवरी आर्डर मिलर्स के नाम जारी किया गया. डीओ काटे गए धान की मात्रा कुल खरीदी का 94 प्रतिशत है. रविवार रात से गाड़ियां निकली सोमवार से उठाव शुरू हो गया. मंगलवार शाम 4 बजे तक 44 फीसदी यानी 1 लाख 28862 क्विंटल धान का उठाव हो चुका था. 4 से 5 दिन के भीतर पहले चरण का उठाव पूरा हो जाएगा.

More Stories
विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या: पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज
BPCL कर्मचारी की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, कलाई की नस कटी हुई
मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी बनाए गए शैलाभ साहू, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी