July 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पुरानी बस्ती पुलिस ने दबोचा चाकू से लैस युवक, स्कूल के पीछे बड़ी वारदात को रोका

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि रायपुर कॉन्वेंट स्कूल के पीछे अश्वनी नगर में एक लड़का उम्र 18 से 20 वर्ष,दुबला पतला, सांवले रंग का जो काला भूरा जींस फुल पैंट पहना है,अपने पास अवैध रूप से चाकू रखकर संदिग्ध के रूप से घूम रहा है। जिस सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताए अनुसार लड़का घटना स्थल पर खड़ा था पुलिस को देख भागने की कोशिश की किंतु पुलिस के तत्परता से आरोपी भागने में असफल रहा।

आरोपी का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से एक नग स्टील का बटन दार चाकु रखे मिला आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 569/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर आरोपी की रैली निकाली गई आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।