बॉलीवुड के फेमस सिंगर शान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. खबर ये है कि उनकी बिल्डिंग में आग लग गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा देर रात हुआ और आग पूरे घर में फैल गई, जिससे बिल्डिंग से धुआं निकलने लगा था. शान का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में वह बिल्डिंग के बाहर परिवार और कई लोगों के साथ खड़े हुए हैं.
क्या है मामला
खबर है कि घटना के दौरान शान और उनका परिवार घर में मौजूद था, लेकिन अच्छी बात यह है कि सब सेफ हैं. सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस और दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया.
मुंबई पुलिस के मुताबिक अभी आग लगने की असल वजह पता नहीं चल पाई है. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि हो सकता है आग किसी इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की वजह से लगी है.

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान