April 27, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुरानी बस्ती में चाकू लहराने वाले ३ बदमाश गिरफ्तार

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकुबाजो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर से सूचना मिला की अच्छी तालाब के पास भाटा गांव में कुछ लड़के लड़ाई झगड़ा हो रहे हैं।
अवैध रूप से चाकू रखे हुए हैं, की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर रवाना हुआ आरोपियान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किए किन्तु पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी भागने में असफल रहे, तीनों लड़कों को पकड़ कर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक -एक नग लोहे का चाकू अवैध रूप से रखे मिला आरोपियों के विरुद्ध क्रमशःअपराध क्रमांक 554/2024 धारा 25 आर्म्स , अपराध क्रमांक 555/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट, अपराध क्रमांक 556/2024 पंजीबद्ध कर आरोपियों को दिनांक 17.12.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
नाम आरोपी
01. प्रदीप साहू पिता स्वर्गीय साधुराम साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बीएसयूपी कॉलोनी भाटागांव ब्लॉक 11/12 थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
02. आकाश सोनकर पिता नत्थू लाल सोनकर उम्र 29 वर्ष निवासी मकान नंबर 12/02 बीएसयूपी कॉलोनी भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
03. वीरेंद्र यादव पिता मनोज यादव उम्र 24 वर्ष निवासी बीएसयूपी कॉलोनी ब्लॉक नंबर 13/16 थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।