नई दिल्ली. कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 142 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मुकुल वासनिक ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन सभी उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया है।
गुजरात विधानसभा के दो चरण में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी ने छह सूची जारी कर 143 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं।
राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को तथा शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होना है। आठ दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

More Stories
सहकारिता में बड़ा बदलाव: केदार कश्यप ने दिए डिजिटल बैंकिंग विस्तार और किसानों को मजबूत बनाने के निर्देश
भोरमदेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान भोलेनाथ से मांगा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश