सर्व सहमति से संभाग अध्यक्ष बने अमरनाथ प्रजापति!
धरमजयगढ़/ दि बीबीसी लाइव :
सरगुजा संभाग के मेंड्राकला में कल कुम्हार समाज का सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें जशपुर , सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा सहित सभी जिले से सामाजिक लोगों का आगमन हुआ था । वहीं सर्व कुम्हार समाज प्रदेश टीम से शिवम बेहरा,संस्थापक ओम कुम्भकार विक्की कुम्भकार का भी आगमन हुआ था ।
जिसमें पुरे संभाग स्तर पर अमरनाथ प्रजापति को संभाग अध्यक्ष का दायित्व दिया गया वहीं सरगुजा के जिलाध्यक्ष का पद शंकर प्रजापति को सर्व सहमति से दिया गया । प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम बेहरा ने समाज को लेकर अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की शक्ति का अहसास तब होता है जब समाज एकजुट रहता है राज्य में कुछ लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं उनकी बातों में न आकर समाजहित के कार्यों में अपना योगदान दें वहीं माटीकला बोर्ड पर बरसते हुए शिवम बेहरा ने कहा कि अब तक कुम्हारों का सिर्फ राजनीतिक उपयोग किया जा रहा है।
अब हमें संगठित रहने की आवश्यकता है हर बार समाज ठगी का शिकार हो रहा है योजना बनने के बाद भी सरकार द्वारा न ईंट में रॉयल्टी की छूट दी गई है न कार्य करने वाले कुम्हारों को निशुल्क ई चाक का वितरण किया जा रहा है अब तक अधिकम कुम्हारों को चाक का वितरण नही हुई है और न ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 एकड़ जमीन की कुम्हारों के लिये आरक्षित करने की योजना थी वो भी मजह कुछ ही स्थानों पर यह योजना लागू हुआ है समाज असंगठित होने का यह नजीता है। हमें संगठित होने की आवश्यकता है सरकार को अपना दम दिखाना है कि हम भी प्रभावशाली हैं प्रदेश में सर्वे के अनुसार 20 से 24 लाख कुम्हार निवासरत हैं। ।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न
महतारी वंदन योजना से बदली कबीला देवांगन की जिंदगी, हर महीने मिल रही आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास